फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 02 Jan 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव खेत में बिजली के ट्रांसफार्मर पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामला थाना जगाधरी सदर के कैल गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी प्रवीण कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन कर रहा था। बुधवार सुबह को प्रवीण का शव खेत में ट्रांसफार्मर के खंभे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतक के भाई अनिल ने बताया कि प्रवीण के चार बच्चे हैं। जिनमें एक लड़की का विवाह हो चुका है। जबकि तीन छोटे हैं। प्रवीण की पत्नी काफी समय से बीमार है। जिस कारण परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ जगाधरी सदर थाना तरसेम ने बताया कि प्रवीण ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें