फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली निगम के सहायक लाइनमैन को लगा करंट, रेफर

Sat, 29 Nov 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लाइन पर काम करते समय बिजली निगम के सहायक लाइनमैन संदीप कुमार को करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। वह फतेहाबाद के गांव अलालावास का रहने वाला है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसा व्यासपुर सब डिवीजन के अंतर्गत मारवा फीडर पर सनौड़ गांव के पास हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संदीप दो वर्ष पहले बिजली विभाग में एएलएम के पद पर भर्ती हुआ है। वह व्यासपुर सब डिवीजन में तैनात है। वह मारवा फीडर पर ट्रांसफार्मर ठीक करने और जंपर लगाने गया था। इस जगह पर कपूरी-ज्ञानेवाला फीडर की क्रॉसिंग भी है। उसने बताया कि उसने तीनों फीडरों मारवा, कपूरी और ज्ञानेवाला का परमिट ले रखा था। परमिट मिलने के बाद वे ट्रांसफार्मर पर चढ़ा ही था कि अचानक जोरदार करंट लग गया। करंट दाहिनी टांग, बाएं पैर की उंगलियों और कमर के पीछे हिस्से में लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका साथी प्रदीप कुमार उसे व्यासपुर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। संदीप कुमार ने मामले में निगम के कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसने तीनों फीडरों का परमिट ले रखा था फिर भी करंट लगा।
उधर, व्यासपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परमिट लेने के बाद भी सप्लाई में करंट कैसे आया। इस बारे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें