फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटोनमेंट जोन के नाके पर पुलिसकर्मी के सिर में मारा पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आजाद नगर गली नंबर नौ में बनाए गए कंटेनमेंट जोन के नाके पर एक युवक ने पहले पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी की, उसके बाद एक पुलिसकर्मी के सिर पर पत्थर मार कर फरार हो गया। पुलिस ने कॉलोनी के ही एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक अवतार सिंह ने थाना शहर यमुनानगर में दी शिकायत में बताया कि आजाद नगर गली नंबर 9 में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण इलाके को प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वीरवार रात को राजेंद्र उर्फ मोनू गली में लगाए नाकों पर आकर कहने लगा कि तुम लोगों ने यह क्या ड्रामा बना रखा है। हम लोग आने जाने से भी तंग हो गए हैं। राजेंद्र कुमार को पुलिस कर्मियों द्वारा समझाया गया कि सरकार के आदेश पर यह एरिया कंटोनमेंट जोन घोषित किया हुआ है। लेकिन फिर भी वह शराब पीकर पुलिस पार्टी के साथ बहस बाजी करता रहा। आरोपी ने तैश में आकर एक पुलिस कर्मचारी के सिर में पत्थर मारकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
निर्धारित समय के बाद दुकान खोलने पर केस
यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि वीरवार को रामपुरा चौकी में तैनात एएसआई सतीश कुमार व मुख्य सिपाही अमित कुमार गाबा अस्पताल के पास मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुलाटी रेफ्रिजरेशन के संचालक इंद्रेश गुलाटी गोविंदपुरी, जगाधरी रोड पर दुकानों को बंद करने के निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुली रखता है। पुलिस पार्टी इंद्रेश गुलाटी की दुकान पर पहुंची जो दुकान रात्रि 8:20 पर भी खुली मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें