फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने दिया प्रेम का संदेश : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। वैश्य सभा ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शनिवार को अग्रसेन चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यातिथि हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड चेयरमैन राम निवास गर्ग महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद, राष्ट्रीय एकता, अहिंसा व मानव सेवा की प्रतिमूर्ति बताया।
मुख्य अतिथि गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने भाईचारा और प्रेम का संदेश देकर समाज को एक नया मोड़ दिया। अपने समय में एक ईंट एक सोने की मुद्रा सभी को देने की महाराज अग्रसेन की व्यापक सोच को वैश्य समाज ने आगे बढ़ाया है। उसी के बल पर समाज के लोगों ने संसार में अपना नाम कमाया है। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का प्रणेता भी कहा जाता है। उनके शासनकाल में अग्रोह गणराज्य ने बहुत तरक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य सभा के प्रधान विपिन सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक महान भारतीय राजा थे। वे समानता पर आधारित आर्थिक नीति को अपनाने वाले संसार के प्रथम सम्राट थे। जीवन के जिन मूल्यों को महाराज ने ग्रहण किया, उनमें परंपरा एवं प्रयोग का संतुलित सामंजस्य दिखाई देता है। एक ओर हिंदू धर्म ग्रंथों में वैश्य वर्ण के लिए निर्देशित कर्मक्षेत्र को स्वीकार किया और दूसरी ओर देशकाल के परिप्रेक्ष्य में नए आदर्श स्थापित किए। उनके जीवन के लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता एवं सामाजिक समानता तीन मूल मंत्र रहे। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यातिथि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सौरभ सिंगला, श्रवण सिंगला, उदित सिंगला, यदु बंसल, कुलदीप सिंगला, विपिन सिंगला, रमन बंसल, पंकुश खुराना, रोबिन अग्रवाल, अश्वनी मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें