फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल ग्रुप ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हिमांशु की मौत के मामले में लघु सचिवालय पहुंचे महाकाल ग्रुप के सदस्य - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जिला जेल में हुई सहारनपुर के गांव गाजीद्दीनपुर निवासी हिमांशु की मौत के मामले में वीरवार को महाकाल ग्रुप के बैनर तले युवाओं ने लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम विंडो के माध्यम से सीएम को शिकायत भेजी। जिसमें मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई है। जिससे हिमांशु की हत्या के आरोपियों का पता लग सके।
विज्ञापन

सीएम को भेजी शिकायत में महाकाल ग्रुप के पदाधिकारियों ने कहा की 11 सितंबर को हिमांशु को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा था। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 17 सितंबर को जेल में उसकी हालत बिगड़ी। जब अस्पताल लेकर आए, तो उसकी मौत हो चुकी थी। स्वजनों ने पुलिस पर उसे थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए थे। महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष नितिन गुर्जर ने कहा कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने हिमांशु को अवैध तरीके से उठाया था। उसके साथ आठ अन्य युवकों को भी पकड़ा था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। हिमांशु पुलिस को पैसे नहीं दे सका। इसलिए उसे फंसा दिया। उसकी पिटाई की गई। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईंटी का गठन किया जाए। जिससे हिमांशु की हत्या के आरोपियों का पता लग सके। इस दौरान दीपक शर्मा, सचिन, रजत, अतुल, रोबिन, राकेश, अनुरराग शर्मा, अंकित कुमार, आकाश व विशाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें