संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर 15 दिसंबर तक पूरे देश में श्रमिक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हरियाणा में भी श्रमिक संपर्क अभियान शुरू किया गया।
जिले में भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारी नेता आशीष धीमान ने कर्मचारियों से संपर्क अभियान के तहत पत्रिका देकर उनको संगठन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ 70 वर्षों से कर्मचारियों के हित की आवाज उठा रहा है। देशहित, उद्योग हित, कर्मचारी हित को देखते हुए राष्ट्र निर्माण में भारतीय मजदूर संघ कार्य करता है।
देश के अंदर कर्मचारियों के हक में जो भी फैसला अच्छा होना चाहिए उसकी चिंता भारतीय मजदूर संघ करता है। जैसे हरियाणा के अंदर पिछले कई सालों से कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा आउटसोर्स पर लगे हुए थे। कर्मचारियों के बारे में भारतीय मजदूर संघ ने आवाज उठाई। आज सेवा सुरक्षा का लाभ हरियाणा सरकार द्वारा उनको दिया जा रहा है।
सरकारी विभाग में निजीकरण करना बिल्कुल गलत है, क्योंकि इसमें कर्मचारियों का नुकसान और एक आदमी को फायदा होता है। हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जिसमें हरियाणा रोडवेज पूरे देश के अंदर सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौके पर कमलदीप, देवल, राहुल, नरेंद्र, पीयूष, कपिल, आकाश, कमल, सुमित उमेश मौजूद रहे।