फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करवाचौथ ः चूड़ियों की खनक से चमका बाजार

Tue, 07 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
करवा चौथ के लिए चूड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवाचौथ के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ती हैं। सुहागिनों का त्योहार चूड़ियों के बिना अधूरा है, जिस कारण बाजारों में दुकानें रंगी-बिरंगी चूड़ियों की कई किस्मों से अटे हैं। बाजार में उपलब्ध विभिन्न डिजाइन की चूड़ियां व कंगन महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। त्योहार के कारण देर शाम तक बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।

करवाचौथ के चलते सौंदर्य प्रसाधान, मनिहारी, बूटिक, कपड़ों सहित तमाम रूप सज्जा के सामने वाली दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुट रही है। त्योहार को खास व यादगार बनाने के लिए महिलाएं खरीदारी में व्यस्त हैं। इस बार कांच व मेटल के साथ लाक की चूड़ियों की भी भारी मांग देखने को मिली रही।
विज्ञापन

नए फैंसी डिजाइनों में उपलब्ध चूड़ियां महिलाओं की ज्यादा पसंद बनी हुई हैं। चूड़ियाें की खनक से बाजार भी खनक उठा है। करवा चौथ की तैयारियों को लेकर बाजार में महिलाएं सुबह-शाम खरीदारी कर रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं दुकानदारों को मोबाइल पर ऑनलाइन डिजाइन दिखाकर चूड़ियों व कंगन की मांग कर रही हैं।
महिलाओं के लिए दुकान पर कांच की 50 रुपये से 4,000 रुपये तक की फैंसी चूड़ी, कंगन व चूड़ा सेट उपलब्ध हैं। इसमें राजस्थानी, अहमदाबादी, मराठी, बंगाल के परांपरिक डिजाइन वाली चूड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। यह चूड़ियां कंगन के साथ सेट में उपलब्ध हैं।



दुकानदार श्याम, मोहित, शिवम, नवीन, ने बताया कि कांच व मेटल से बनी राजस्थानी चूड़ियाें के साथ लाक से बने कड़े महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। लाक के कंगन में कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं। इसमें विभिन्न रंग हैं और एक ही कड़े में कई तरह के रंगों का प्रयोग इसे और भी आकर्षित बना रहा है। इसके अलावा राजस्थानी चूड़ा, जरकन व सिंपल कांच की चूड़ियों भी भारी मांग हैं। राजस्थानी चूड़ा 200 से 2,000 रुपये व कांच की चूड़ियों की डिब्बी 50 रुपये 300 रुपये तक की मंगवाई गई है।
विज्ञापन




महिलाएं चूड़ी व कंगन की खरीदारी को लेकर बेहद गंभीर हैं। बाजार में जहां विभिन्न डिजाइन के चूड़ी व चूड़ा सेट उपलब्ध हैं। वहीं, महिलाएं स्वयं भी अपने सेट तैयार कर रही है। इसके लिए दुकानदारों ने चूड़ियों व कंगन के सभी डिजाइन रखे हुए हैं। महिलाएं डिजाइन के साथ चूड़ियों के रंग अपनी ड्रेस से मिलाकर अपना डिजाइन बना रही हैं। इस सेट की कीमत भी अलग-अलग सामान के मुताबिक बनती है।

करवा चौथ के लिए चूड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें