यमुनानगर। शहर की एक काॅलोनी निवासी महिला के नाम पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो लगा दी गई। जिस पर अभद्र कमेंट किए जा रहे हैं। महिला ने सरस्वती नगर निवासी गौरव पर आरोप लगाया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रजत ने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी किसी ने फर्जी नाम से फेसबुक आईडी बनाई हुई है। जिस पर अश्लील बातें लिखी गई। अब इस आईडी पर उसे अश्लील कमेंट आ रहे हैं। इस आईडी पर फोटो भी अपलोड किए गए। इस बारे में पता लगने पर उसने पुलिस को शिकायत दी गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रजत ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर से यह आईडी बनाई गई। वह गौरव चला रहा है। आरोपी गौरव को काबू कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।