फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की कॉलोनियों में जाकर नशे के खिलाफ किया जागरूक, दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के चिट्टा मंदिर, शांति कॉलोनी और मधु कॉलोनी में 26वां एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो एवं प्रयास कार्यकारिणी द्वारा गली गली में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। जागरुकता अभियान एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, प्रयास कार्यकारिणी संयोजक आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा मुक्त यमुनानगर करने के लिए सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9050891508 का वर्णन करते हुए कहा कि इस पर गुप्त सूचनाएं देकर अपने बच्चों के जीवन को नशे की दलदल से सुरक्षित करें तथा साथ ही नशा छोड़ने के लिए भी संपर्क करें। पैदल जागरुकता यात्रा निकाल दुकानदारों को तंबाकू उत्पाद न बेचने के लिए भी प्रेरित करते हुए कहा कि दिनभर में ऐसे उत्पाद को बेचकर कुछ रुपये ही कमा सकते हैं और अनेक परिवारों के बच्चों में नशे की लत लगा देते हैं। यदि आप यह न बेचें तो अनेक परिवारों को बचा सकते हैं।
आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य ने नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रितेश कुमार झवेरी से भेंट कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा। कार्यक्रम के अंत में उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों से वचन लिया कि वे जीवन में नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें