फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छह घंटे देरी से पहुंची लखनऊ सुपरफास्ट

Fri, 19 Dec 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल सुधर नहीं पा रहा है। रोजाना ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में लोगों की पूरी रात बीत रही है। वहीं, इस दौरान कड़ाके की सर्दी में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक तो ट्रेनें देरी चल रही हैं, दूसरी तरफ कोहरे की संभावना के चलते रेलवे ने कई गाड़ियों का संचालन पहले ही रोक दिया था। ट्रेनों की कमी से भी यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान चंडीगढ़ लखनऊ सुपर फास्ट अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से पहुंची।
दो दिन घने कोहरे के कारण लंबी के साथ कम दूरी की और इंटरसिटी गाड़ियां भी घंटों की देरी से पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में लोगों को स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। इससे यात्रियों के साथ सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को हुई। इस दौरान ट्रेन पकड़ने आए सुधांशु ने बताया कि कोहरे के कारण सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

उन्हें सरसावा जाना था, बस न मिलने के कारण वे स्टेशन पर आए थे। परंतु काफी इंतजार के बाद करीब डेढ़ घंटे की देरी से साढ़े आठ बजे ट्रेन पहुंची। उन्होंने बताया कि वे सरसावा पहुंच भी जाएं तो घर नहीं जा पाएंगे। चूंकि सर्दी व रात होने के कारण कोई साधन नहीं मिलेगा। कोहरे के कारण 18 से अधिक गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चली। ऐसे में यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्रतीक्षालय में ठंड से ठिठुरते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें