फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य

Fri, 19 Dec 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन यमुनानगर-जगाधरी ने वीरवार को कार्य स्थगित रखा। इसके चलते जिला न्यायालय परिसर में दिनभर अदालती कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

वकीलों की हड़ताल के कारण अपने मामलों की सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्यों के लिए पहुंचे लोग परेशान होते नजर आए और उन्हें बिना काम लौटना पड़ा।
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव विशाल अग्रवाल ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता अमित के साथ सीआईए हिसार द्वारा कथित तौर पर गलत व्यवहार किया गया था। इस घटना के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड का आह्वान किया था, जिसके समर्थन में यमुनानगर के वकीलों ने भी एकजुटता दिखाते हुए अदालतों में कामकाज बंद रखा। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 1800 से अधिक वकील कार्यरत हैं और सभी ने सामूहिक रूप से वर्क सस्पेंड किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कारण अब शुक्रवार को वर्क सस्पेंड नहीं रहेगा और सभी अदालतों में रोजाना की तरह कामकाज सुचारू रूप से चलेगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि वकील पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। यदि उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाएगा तो वे अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें