फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली निगम कार्यालय में की भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Wed, 11 Nov 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते बिजली निगम के कर्मचारी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। औद्योगिक उपमंडल और विभिन्न बिजली शिकायत केंद्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाकर विभाग, कार्यस्थल और कर्मचारी परिवारों की सुख-समृद्धि व सुरक्षा की कामना की।
कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों पर इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों और अन्य उपकरणों की विधिवत पूजा की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, तकनीक व शिल्पकला का देवता माना जाता है। उनकी कृपा से कार्यों में कुशलता, सफलता और सुरक्षा बनी रहती है। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विभाग की उन्नति और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से देश, प्रदेश और बिजली विभाग की तरक्की के साथ सभी कर्मचारी परिवारों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में एसडीओ अंकुश सैनी, जेई जसविंद्र सिंह, सुशील कुमार, जयप्रकाश, बलजीत कुमार, सोमपाल कुमार, धर्मेंद्र, कमल शर्मा, सचिन शर्मा, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें