फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रथयात्रा में लगे भगवान जगन्नाथ के जयकारे

Sun, 06 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-18 में शनिवार शाम को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा सेक्टर के सामुदायिक केंद्र से शुरू हुई। यात्रा सेक्टर की विभिन्न सड़कों व गलियों से होकर सेक्टर-18 के सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा का दर्शन करने की लोगों में होड़ देखने को मिली।
सेक्टर के अलावा दूसरे क्षेत्रों से भी भक्त रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे। जहां यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान लोगों में रथ खिंचनी की होड़ देखने को मिली। यात्रा की अगुवाई विभिन्न बैंडों व कीर्तन मंडलियों ने की। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। रथ का रस्सा खींचने को लेकर श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों में भारी उत्साह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा में वृंदावन से तेजस्वी दास महाराज मुख्यातिथि रहे। यात्रा की शुरुआत से पूर्व भगवान को भोग अर्पित किया गया। रथयात्रा का धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने मुख्य बाजार में भगवान श्री जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा करने के अलावा अनेकों जगह पर प्रसाद का वितरण किया। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के जयकारे लगाए। यात्रा के समापन पर भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें