फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क रहे पुलिस, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीजीपी

Sun, 06 Jul 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर शनिवार को जिला सचिवालय में पहुंचे। वहां उन्होंने अपराध को रोकने को लेकर एसपी सुरेंद्र भौरिया के अलावा सभी डीएसपी व एसएचओ के साथ बैठक की। डीजीपी ने एक-एक थाना प्रभारी से उनके एरिया में हुए क्राइम के प्रकार, कितने केस दर्ज हुए और कितने सुलझाए इसकी रिपोर्ट ली।
डीजीपी ने सभी से सख्त लहजे में कहा कि पूरी तरह से मुस्तैद रहें। थाने में कोई शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करें। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक राजवीर देशवाल व एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के शुरू होते ही डीजीपी ने यमुनानगर जिले में क्राइम के मौजूदा हालात और पुलिस की कार्यप्रणाली पर फीडबैक लिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता की शिकायतों का समय पर और प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस को हर स्तर पर सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फील्ड में रहने वाले अधिकारियों को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ काम करें। हर शिकायत को गंभीरता से लें और उसका समाधान तय समय में करें ताकि जनता को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें