फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्राइवेट बस संचालकों की लूट, यात्रियों से ज्यादा किराया रहे वसूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साढौरा। साढौरा बस अड्डे से नारायणगढ़ रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों के संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। यही हाल बाकी रूट पर भी है। विरोध करने पर बदतमीजी व झगड़े करने पर उतारू हो जाते हैं। इस बारे में शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से शक की सूई इनकी तरफ भी घूम रही है।
उल्लेखनीय है कि साढौरा से नारायणगढ़ की 26 किलोमीटर की दूरी के लिए रोडवेज की बसों में 30 रुपये किराया लगता है। जबकि प्राइवेट बस संचालक इसके लिए 35 रुपये वसूल रहे हैं। साढौरा से कालाआंब की 15 किमी की दूरी के लिए रोडवेज की बसों में 15 रुपये लगता है। जबकि प्राइवेट बस संचालक इसके लिए 20 रुपये वसूलते हैं। इसी तरह साढौरा से रसूलपुर की 08 किमी की दूरी के लिए रोडवेज की बसों में 10 रुपये किराया लगता है, जबकि प्राइवेट बस 15 रुपये वसूल रही है। जानकारी के अनुसार साढौरा से नारायणगढ़ रूट पर प्राइवेट बसें रोजाना अप-डाऊन के 38 चक्कर लगाती हैं। अगर सामान्यत: इन बसों में औसतन 50 यात्री भी सफर करें तो इन बसों में रोजाना लगभग दो हजार यात्री सफर करते हैं। इस तरह इस रूट के यात्रियों से प्राइवेट बस संचालकों द्वारा लगभग 10 हजार रोजाना ज्यादा वसूले जा रहे हैं। समाजसेवी चमन कश्यप ने बताया कि प्राइवेट बसों के मुकाबले इस रूट पर सरकारी बसों के रूट बहुत ही कम है। इस तरह यात्रियों को मजबूरी में प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ता है। यात्रियों की मजबूरी व अफसरशाही की लापरवाही का फायदा उठाते हुए प्राइवेट बस संचालक यात्रियों का शोषण करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन:

रोडवेज केवल प्राइवेट बसों को बस अड्डे पर काउंटर उपलब्ध करवाता है। बस अड्डे के बाहर प्राइवेट बस अपने रूट पर चल रही है या नहीं, वह किराया ज्यादा तो नहीं वसूल रहे इसकी जांच करने की जिम्मेदारी आरटीए की है। हम इन बसों की चेकिंग नहीं कर सकते।
- संजय रावल, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज यमुनानगर।
-
यदि कोई प्राइवेट बस चालक किसी यात्री से ज्यादा किराया वसूलता है तो वह गलत है। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह खुद भी इसका औचक निरीक्षण करेंगे।
- सुरेंद्र रेढू, सहायक आरटीए यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें