फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सवा तीन साल तय की लंबी दूरी, आरओबी से आवागमन जून से

विज्ञापन
पुराना रादौर रोड पर पुराने रेल फाटक के रास्ते रेलवे ट्रैक पर तैयार आरओबी।
विज्ञापन
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर।
पुराने रादौर रोड पर रेल फाटक का रास्ता बंद होने के कारण सवा तीन साल से पांच-सात किलोमीटर दूर चांदपुर आरओबी के रास्ते आ-जा रहे लोगों को अगले माह में रेलवे के रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के रूप में शॉर्ट कट मिल जाएगा। रेल फाटक पर बन रहे आरओबी से जून में आवाजाही शुरू हो जाएगी। पुल का रेलवे के हिस्से का काम पूरा है, पीडब्ल्यूडी का एक स्लैब व पूरे आरओबी पर रोड व रेलिंग का काम बाकी है। इसमें 30 से 35 दिन लगने की संभावना है। इससे चांदपुर से अतिरिक्त घूमकर आ-जा रहे वाहन चालकों का 20 से 30 मिनट समय बचेगा।
विज्ञापन

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (माल गाड़ियों के लिए अलग ट्रैक) प्रोजेक्ट में रेल फाटक बंद कर उनके स्थान पर अंडरपास या आरओबी बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में फरवरी-2022 में पुराने रादौर रोड पर रेल फाटक का रास्ता बंद कर आरओबी का काम शुरू हुआ। रेलवे ट्रैक पर रेलवे और उसके दोनों ओर पीडब्ल्यूडी ने आरओबी बनाना था। रेलवे की ओर से ट्रैक के साथ तीन जगह सीमेंट के छह पिलर व उन पर गार्डर रखने के बेस रखे। इसके बाद 150 टन से अधिक वजनी क्रेन से स्टील के भारी-भरकम दस गार्डर पिलर के बेस पर रखे गए। इन्हीं गार्डर पर स्लैब डालने सहित क्रैश बैरियर व रेलिंग लगा दी गई। यहां रोड का काम बाकी है, जो रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी द्वारा आरओबी का काम पूरा होने पर होगा। पीडब्ल्यूडी का रेलवे ट्रैक के पुराने हमीदा की ओर शुगर मिल गेट से रेल फाटक तक आरओबी का काम पूरा है। वहीं पुराने रादौर रोड पर स्टार्च मिल गेट से रेल फाटक तक सिर्फ रेलवे ट्रैक के साथ एक स्लैब और पूरे आरओबी पर रेलिंग का काम बाकी है। ऐसे में 15 से 20 जून तक आरओबी से आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंबाला से चीफ जनरल मैनेजर पंकज गुप्ता ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर आरओबी का काम पूरा है। केवल फिनिशिंग का काम बाकी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-

आरओबी एक नजर में
लागत - 15 करोड़
लंबाई- 400 मीटर
चौड़ाई- 8.50 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें