फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने वालों के घरों पर लटके ताले

विज्ञापन
पुराना हमीदा में एक घर पर लटका ताला। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशा तस्करी और नशा बेचने वालों के खिलाफ जिला पुलिस प्रशासन की ओर चलाए जा रहे स्पेशल अभियान और सख्ती का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। पुराना हमीदा में नशा बेचने वाले अपने पकड़े जाने के डर से पूरे परिवार के साथ घरों को ताला लगा कर घर से चले गए हैं।
हमीदा पुलिस चौकी के प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि इलाके के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया है। लोगों के सहयोग से घर- घर नशा बेचने वाले व नशे के आदी युवकों को हर तरह से समझाने का प्रयास लगातार किया जा रहा था। इसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल व जिला पुलिस उपाधीक्षक भी कॉलोनियों मे विशेष ध्यान दे रहे थे। जिसके नतीजे अब सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

शमशेर सिंह ने बताया कि हमीदा कालोनी में पुलिस व पीस कमेटी के द्वारा अब तक 40 से अधिक घरों की पहचान की जा चुकी है। जहां पर स्मैक बेची जाती थी। वही समझाने के बाद भी स्मैक बेचता हुआ एक आरोपी पकड़ा भी गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाई को बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं दें।
स्टोर संचालकों का उन्होंने सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि पुलिस एक्शन ले रही है। पीस कमेटी ने साफ कर दिया कि हमीदा के इलाके में स्मैक बेचने वाले को यहां पर रहने नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि जिले में स्मैक बेचने वालों का धंधा अकेले पुराने हमीदा में ही नहीं होता है। रादौर के छोटा बांस, यमुनानगर की शांति कॉलोनी, आजाद नगर कस्बे के कई एरिया में काफी मात्रा में भी होता है। जिस पर हमीदा चौकी की ओर से यह एक्शन लिया गया है। इस तरह का एक्शन वैसे भी दूसरे कॉलोनियों में अभी नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

हालांकि माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा स्मैक बेचने और पीने वाले बड़ी संख्या में युवा हमीदा क्षेत्र में है। जहां अधिक लोग नशा पीने वाले में वही बेचने वालों की भी संख्या कम नहीं है। रादौर के छोटा बांस में स्मैक का धंधा सबसे अधिक हो रहा है फिर भी किसी प्रकार की कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने भी नशे पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश से नशा तस्करों पर भी शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें