फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने आशा वर्कर से छीना पर्स

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे हैं, ताजा घटना रादौर के प्राचीन नगर खेड़ा के नजदीक की है। जहां अस्पताल जा रही आशा वर्कर के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश पर्स झपट ले गए। महिला ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। आरोप है कि आशा वर्कर को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रादौर के छिम्बी मोहल्ला निवासी महिला प्रीति ने बताया कि वह आशा वर्कर है। वह मंगलवार को अपने घर से रादौर अस्पताल में अपने कार्य से जा रही थी। जैसे ही वह पश्चिमी यमुना नहर के किनारे नगर खेड़े के पास से गुजर रही थी तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवक आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में उसका एटीएम कार्ड व कुछ अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

बाइक सवार इन युवकों की तस्वीरें भागते हुए पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वही महिला ने आरोप लगाया की घटना के तुरंत बाद उसने इसकी जानकारी डायल नंबर 112 पर भी थी, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, डायल 112 के कर्मचारियों के रवैये को लेकर भी महिला ने रोष जताया।
विज्ञापन

प्रीती ने कहा कि दिनदहाड़े हुई छीनाझपटी की इस घटना से साफ है की अब अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। पुलिस को जल्द इन बाइक सवारों को काबू करना चाहिए। वही डायल 112 के मौके पर न पहुंचने बारे जब थाना प्रभारी रघुबीर सिंह से बात की, तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे जांच कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे। उन्होंने कहा कि डायल 112 का कार्य ही आपातकालीन स्थिति में मौके पर पहुंच पीड़ित को सहायता मुहैया करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें