फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाला बंद होने से स्थानीय लोग परेशान

Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कस्बा प्रतापनगर में पीडब्ल्यूडी की तरफ से बनाया गया नाला जगह-जगह से टूटा व अधूरा पड़ा है। ऐसे में जगह-जगह नाले में गंदगी भरी पड़ी है। गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में भी खुश रहा है। स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत व पीडब्ल्यूडी को कई-कई बार लिखित व मौखिक तौर पर अवगत करवाया लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।
स्थानीय निवासी गौरव वालिया टोनी, अंकुश सैनी, रितेश शर्मा, लक्ष्य वरिंद्र भल्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी की तरफ से प्रताप नगर से बिलासपुर रोड तक सड़क निर्माण करवाया गया था। ठेकेदार सड़क बनाकर चला गया लेकिन नाल अधूरा छोड़ गया। अधूरे पड़े नाले में जगह-जगह गंदगी फैल रही है कूड़ा करकट भरा पड़ा है। जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रताप नगर सरपंच तरुण वालिया का कहना है कि प्राथमिकता के तौर पर गली नाली या अन्य काम करवाए जा रहे हैं । प्रताप नगर से बिलासपुर रोड पर जिस जगह से नाला टूटा पड़ा है। जल्द मरम्मत कराई जाएगी। उधर, पीडब्ल्यूडी के जेई इकबाल सिंह का कहना है कि सड़क विभाग की है, लेकिन नाला पंचायत विभाग का है नाले की जिम्मेदारी पंचायत विभाग की है। फिर भी वह बीडीपीओ कार्यालय को इस बारे में अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें