फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्यूशन जा रहे एलकेजी के छात्र की कार की टक्कर से मौत

Fri, 13 Nov 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव सरावां की सड़क पर शव रखकर विलाप करते मृतक गुरमीत के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। सरावां गांव में भोगपुर मोड़ के पास वीरवार दोपहर कार की टक्कर से छह वर्षीय एलकेजी के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित भाग गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया।
पुलिस से आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
गांव सरावां निवासी संटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा गुरमीत सिंह अलियासपुर के एक निजी स्कूल में एलकेजी कक्षा में पढ़ता था। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे गुरमीत अपने तीन साथियों के साथ घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

जब बच्चे भोगपुर मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार ने सड़क किनारे चल रहे गुरमीत को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गुरमीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे बच्चे का शव सड़क के बीच रखकर रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी कार चालक को मौके पर लाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस के आश्वासन पर दो घंटे बाद खोला जाम
सूचना मिलने पर थाना साढौरा प्रभारी लखविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी कार चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया। उन्होंने बताया कि परिजन कार चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव सरावां की सड़क पर शव रखकर विलाप करते मृतक गुरमीत के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें