फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा-मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जियें : राजेंद्र

Mon, 19 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पंजाबी धर्मशाला में मासिक महाआरती हुई। आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान मां दुर्गा की महाआरती हुई। रीना मसाना व श्रुति चमरौड़ी ने सर्वप्रथम मां व श्री गुरुवर के जयकारे लगवाए। इसके बाद तीन-तीन बार शंखनाद किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि मानवता की सेवा व धर्म और राष्ट्र की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। हमें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीना चाहिए। जब हमारा समाज नशे-मांस से मुक्त और चरित्रवान जीवन अपना लेगा, तब समाज धर्म की दिशा को समझ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सैनी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या नशा है। नशा सभी अपराधों की जड़ है। गंभीरता से नशा मुक्ति के ऊपर अगर काम नहीं किया गया तो हमारे युवाओं का भविष्य अंधकार में होगा। जिससे आने वाले समय में समाज को क्षति उठानी पड़ेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीवान चांद मंधार, प्रमोद गुप्ता, राजेश बुबका, अनिल,सतीश चमरौडी, बलवंत कांबोज, प्रमोद गुप्ता, राजेश बुबका, सत प्रकाश, शेर सिंह कांबोज, बलबीर कुंजल, राय सिंह, रोहित, आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें