फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नन्हीं साधक ने योग से लचीला बनाया शरीर

Mon, 23 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गंगानगर कॉलोनी की चार वर्षीय समायरा पर छह माह से योग का खुमार सिर चढ़ बोल रहा है। समायरा छह माह से रोज सुबह दो घंटे योगाभ्यास कर रही है। ऐसा करते करते समायरा ने शरीर को लचीला बना लिया है। योग में समायरा के हैरतअंगेज करतब देख लोग दंग रह जाते हैं।
समायरा का योग के प्रति ऐसा लगाव देख सभी उसे नन्हीं योग साधक बुलाने लगे हैं। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तर पर हुए कार्यक्रम में भी समायरा ने अपने योग के करतब से सभी को मंत्रमुग्ध किया। जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी निवासी समायरा के मामा विनोद कपूर ने बताया कि कुछ माह पहले समायरा की रुचि पढ़ाई के साथ योगाभ्यास में बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी पर योग देख खुद भी करना शुरू किया था। नर्सरी कक्षा की छात्रा समायरा स्कूल में भी योग के करतब से सभी को हैरान कर देती है। समायरा पड़ोस में रहने वाले बच्चों को भी योग अभ्यास के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें