फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुनाव नजदीक आते ही बढ़ी शराब की बिक्री

Tue, 14 May 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 25 मई को होने हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, शराब की तस्करी भी बढ़ रही है। पुलिस ने एक ही दिन में पांच जगह से देसी शराब की 238 बोतल, 110 अध्धे व 184 पव्वे पकड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीआईए-टू इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी कार भारी मात्रा में शराब लोड करके कुरुक्षेत्र से हड़तान सिकंदरा होता हुआ यमुनानगर की तरफ आएगा। सूचना पर टीम ने हड़तान सिकंदरा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद गजलाना की तरफ से एक कार आती दिखाई थी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने नाका तोड़ दिया और गाड़ी को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार का पीछा कर उसको गजलाना गांव में पकड़ लिया। कार चालक मौका से भाग गया। कार में से देसी शराब की बोतल की 12 पेटी, 15 पेटी आधा व तीन पेटी पव्वा की बरामद की। पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर आरोपी किला बाजार शराफन मोहल्ला छछरौली निवासी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं थाना साढौरा पुलिस ने टिबड़ी गांव निवासी बंता राम उर्फ बलवंत अपने गांव के बाहर अपनी दुकान में अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। उसने अपनी चारपाई के नीचे प्लास्टिक के दो कट्टे रखे हुए थे। जिनमें जांच करने पर एक कट्टे में 36 बोतल व दूसरे कट्टे में 24 बोतल शराब देशी थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, थाना बूड़िया पुलिस ने पानी की टंकी के पास से शराब की तस्करी कर रहे एक बाइक सवार को पकड़ना चाहा।आरोपी पुलिस को देख करभाग गया। भागते समय आरोपी की बाइक से कट्टा नीचे गिर गया। जांच करने पर उसमें से दो पेटी अवैध शराब देशी मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना शहर जगाधरी पुलिस ने रेलवे रोड जगाधरी पर एमआर मेटल के सामने बने खोखे में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में वाल्मीकि बस्ती जगाधरी के अभिषेक को गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद थैले से 34 पव्वे अवैध देसी शराब के बरामद हुए।
उधर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने ही एक्साइज इंस्पेक्टर मोहन राणा की सूचना के आधार पर शांति कॉलोनी जगाधरी निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया। वह संजीव करियाना स्टोर के नाम से शांति काॅलोनी में बनी दुकान पर अवैध शराब बेचने का काम करता है। टीम ने उसकी दुकान से 10 बोतल देसी शराब बरामद की।
वहीं एक्साइज विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली की वाल्मीकी मंदिर के सामने एक टीन के खोखे में व्यक्ति शराब बेच रहा है। टीम ने मौके से वाल्मीकि मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके खोखे से 16 अध्धे व 40 पव्वे मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा हमीदा चौकी पुलिस ने खजूरी रोड पर गणेश धर्मकांटा के नजदीक रेहड़ी संचालक करेहड़ा गांव के जय सिंह को गिरफ्तार किया। वह अवैध रूप से लोगों को अपनी रेहड़ी पर शराब पिलाता था। जब टीम मौके पर पहुंची तो शराब पी रहे लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से चार गिलास, एक बोतल देसी शराब व पांच बोतल खाली खाली बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें