फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उठान सुस्त, धान सुखाने के लिए नहीं मिल रही जगह

Thu, 02 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
उठान न होने से अटी पड़ी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में उठान ने अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ी है। उठान धीमा होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें धान सुखाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों को मंडियों में धान डालने व सुखाने के लिए जगह नहीं मिल रही है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ने मंगलवार रात तक केवल 1157 मीट्रिक टन धान का ही उठान किया है। मंडियों में धान की आवक ने जोर पकड़ लिया है। वहीं खरीद उतनी मात्रा में नहीं हो रही। खराब मौसम की संभावना को देखते हुए किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी है। बुधवार को सभी 13 मंडियों में कुल 14597 गेट पास कटे और 69519 मीट्रिक टन धान की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियों को अभी पर्याप्त संख्या में वाहन नहीं मिले हैं। पोर्टल पर वाहनों का ब्योरा अपलोड करने में तकनीकी खामी बड़ी बाधा बनी हुई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से अभी तक व्यासपुर, जठलाना, रादौर, रणजीतपुर में उठान शुरू नहीं किया गया है। इसी तरह हैफेड ने व्यासपुर, प्रतापनगर, सरस्वतीनगर, रसूलपुर में खरीद तो की है, लेकिन उठान नहीं किया। हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ने व्यासपुर, रादौर, रसूलपुर में उठान नहीं किया है। उधर मंगलवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। बादल उमड़ आए और कुछ सेकेंड के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। यदि बारिश तेज हो जाती तो मंडियों में खुले में रखा सारा धान भीग जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें