फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा

Fri, 20 Dec 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रंजिश के चलते अपने दोस्त मनका निवासी गुरदेव की हत्या करने के दोषी अंबाला के गांव बिकमपुर निवासी प्रदीप सिंह उर्फ गोगा और विपिन कुमार उर्फ सोनू को एएसजे सुन्दीप सिंह की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना ना देने पर दोनों दोषियों को छह-छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। कोर्ट में इस केस की पैरवी एडीए अनिल नरवाल ने की।
एडीए अनिल नरवाल ने बताया कि अंबाला के गांव मनका निवासी गुरदेव सिंह 6 जनवरी 2022 को थाना छप्पर के श्मशान घाट में मृत अवस्था में मिला था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी। जांच में श्मशान घाट के नजदीक एक गैस एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अंबाला के गांव बिकमपुर निवासी प्रदीप सिंह उर्फ गोगा और विपिन कुमार उर्फ सोनू नजर आए। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को जब उन पर शक और गहरा हुआ तो दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने कबूल कर लिया कि उन्होंने ही गुरदेव सिंह की श्मशान घाट में हत्या की थी।
विज्ञापन

एडीए अनिल नरवाल ने बताया कि गुरदेव, प्रदीप सिंह उर्फ गोगा और विपिन कुमार उर्फ सोनू स्मैक पीने के आदी थे। गुरदेव की एक तलाकशुदा महिला से दोस्ती थी। गुरदेव ने प्रदीप से अपनी महिला दोस्त की दोस्ती करवा दी। बाद में प्रदीप की उस महिला से घनिष्ठता बढ़ गई और प्रदीप उस महिला से शादी करने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें