फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निदेशक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 20 Dec 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को राज्य गुणवत्ता टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के लिए टीम एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. रतना पहुंची। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था से लेकर लेबर रूम, ओपीडी व अन्य वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वीरवार कीे दाेपहर लगभग 12 बजे डायरेक्टर डा. रतना टीम के साथ पहुंची। यहां पर उनका सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह व कार्यवाहक पीएमओ डा. विपुल गोयल ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले ओपीडी की जांच की गई।
जहां पर उन्होंने मरीजों के लिए दवाइयां व जांच आदि की उपलब्धता के बारे में पूछा किया।
इसके बाद वार्डों का निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। लेबर रूम का निरीक्षण किया। जहां पर बताया गया कि गायनी फिलहाल छुट्टी पर है लेकिन सामान्य डिलिवरी कराई जा रही है। यदि कोई गंभीर मरीज होता है तो उसे जगाधरी रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें