फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुष्ठ रोग खोजी अभियान का शुभारंभ, तीन ई-रिक्शा रवाना

Tue, 14 May 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुष्ठ रोग खोजी अभियान के लिए सिविल सर्जन डाॅ. मनजीत सिंह ने तीन ई-रिक्शा को हरी झंडी देकर रवाना किया। इससे विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों में कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 मई से 26 मई तक यह अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग 967 टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर 14 लाख से ज्यादा आबादी को कवर करेगी। कुष्ठ रोग का सरकारी अस्पतालों में उपचार मुफ्त किया जाता है। इस दौरान उप सिविल सर्जन डाॅ. अनूप गोयल व मेडिकल ऑफिसर डाॅ. कपिल कुमार व पीएमडब्ल्यू गुरमेल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें