फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नैनावाली खेतों में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Tue, 14 Apr 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। नैनावाली में खेतों में एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ किसी जीव का शिकार करके घूमता दिखा। वन्य प्राणी विभाग की तरफ से ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने शिकार को अपने मुंह में दबाया हुआ है और जंगल की तरफ लेकर गया है। लोग इसका वीडियो बनाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह एरिया आबादी के पास है और इस ओर आमजन का आना जाना लगा रहता है। वहीं जंगल से निकल कर जंगली जानवर भी कई बार मैदानी और आबादी इलाकों की ओर आ जाते है और घरेलू जीव जंतुओं और जंगली जानवरों का शिकार करते है। आबादी क्षेत्र में पहले भी कई तेंदुआ दिखाई दिया है। वहीं वन्य प्राणी विभाग के जिला निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि जंगली जीव जंतुओं को देखकर उन पर हमला न करे उनको जाने का रास्ता दे और विभाग को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें