फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाफिरों से सहज व्यवहार करना सीखेंगे चालक-परिचालक

विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बस - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
अब चालक-परिचालक सवारियों से सहज व्यवहार करते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए उन्हें खास ट्रेनिंग दी जा रही है। दरअसल, 7 से 12 अक्तूबर तक रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टरों को मुरथल में विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें उन्हें यात्रा के दौरान सवारियों से कैसा व्यवहार रखें के बारे में बताया जा रहा है। यह ट्रेनिंग अन्य डिपो के कर्मचारियों को भी दी जाएगी। उधर, कर्मचारियों की ट्रेनिंग होने से रूटों पर भी असर पड़ेगा। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक ने सभी ड्राइवर और कंडक्टरों को आदेश दिए हैं कि वे इस ट्रेनिंग में हिस्सा अवश्य लें।
विज्ञापन

कोई रूट न हो बाधित दिए आदेश
उधर, कर्मचारियों की ट्रेनिंग को देखते हुए अधिकारी ने ड्यूटी सैक्शन कार्यालय को आदेश दिए हैं कि कोई भी रूट बाधित नहीं होना चाहिए, ताकि यात्रियों को दिक्कत न आए। चूंकि कर्मचारियों की यह विशेष ट्रेनिंग पांच दिन चलेगी। जिसमें कर्मचारी व्यस्त रहेंगे।
ट्रेनिंग कैंप में 100 के करीब ड्राइवर-कंडक्टरों को बसों में सफर के दौरान यात्रियों से कैसे व्यवहार करें, स्कूल- कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं के साथ कैसा व्यवहार तथा बच्चों व महिलाओं से सादगी से बात करें। इस तरह की बातों को लेकर ड्राइवर-कंडक्टरों को पाठ पढ़ाया जाएगा। कैंप सुबह 10 से 12 बजे तक लगेगा।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो में कुल चालक 246 व कंडक्टर 228 हैं और 148 बसें जिनमें से ऑन रूट 144 हैं। वहीं विभाग की रोजाना की आमदन करीब 12 से 13 लाख रुपए है। बता दें विभाग इन्हीं कर्मचारियों की मदद से बसों का संचालन कर रहा है। पिछले काफी समय से विभाग में कर्मचारियों का टोटा है। ऐसे में रूट बाधित न हो अन्य कर्मचारियों के रेस्ट रद्द कर उन्हें उनके स्थान पर भेजा जा रहा है।
चालक-परिचालक को ट्रेनिंग के लिए मुरथल भेजा जा रहा है। ट्रेनिंग में कर्मचारियों को यात्रियों से जुड़ी हर चीज को सिखाया जाता है। डिपो की तरफ से दो-दो कर्मचारियों को भेजा रहा है ताकि ट्रेनिंग के चलते अन्य रूट बाधित न हो।
विज्ञापन

-लेखराज, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें