फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देशव्यापी हड़ताल के लिए नेताओं ने कर्मचारियों से साधा संपर्क

Tue, 08 Jul 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। देशव्यापी हड़ताल को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठन कार्यालयों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रव्यापी हड़ताल नौ जुलाई को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुलाई गई है। इस दौरान संघ नेताओं ने पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर, पटवारखाना, अग्निशमन केंद्र, महिला बाल विकास विभाग कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
टीम में शामिल राज्य महासचिव नरेश कुमार, जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां जनता, मजदूर, कर्मचारी व किसान विरोधी हैं। नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल होगी। हड़ताल में सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल को निजी क्षेत्र के कर्मचारियों, श्रमिकों, किसानों का भी समर्थन मिल रहा है। लोग महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित तमाम सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में रोष पनप रहा है। इससे हड़ताल को सामान्य लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी हड़ताल का समर्थन में आ गया है। बैठक में मैकेनिकल-41 से राजबीर, मेवाराम, ईशम सिंह, दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन से रामफल, अवतार सिंह, अग्निशमन संघ से संतोष कुमार, रिंकू कुमार, विजेंद्र सिंह, आईसीडीएस एसोसिएशन से पायल मलिक, अनिता देवी, पूजा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें