फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ब्रह्मशक्ति लगने से लक्ष्मण हुए मूर्छित

Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामलीला मंचन के दौरान अभिनय करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब नाचरौन की ओर से नाचरौन गांव में रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। इसमें मंगलवार रात कलाकारों ने लक्ष्मण मूर्छित दृश्य का मंचन किया गया। रामलीला देखने के बड़ी संख्या के दर्शक पहुंचे।
मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्री राम वानर सेना सहित युद्ध के लिए तैयार होकर विभीषण से पूछते हैं कि रावण की ओर से आज युद्ध की कमान किसके हाथ में है। तब विभीषण गुप्तचरों की सहायता से बताते हैं कि आज का सेनापति रावण का पुत्र मेघनाथ है। तब श्रीराम खुद युद्ध में मोर्चा संभालने की बात करते हैं, पर लक्ष्मण के आग्रह करने पर कि श्रीराम उन्हें हनुमान, सुग्रीव, अंगद सहित युद्ध में भेजते हैं। मेघनाथ लक्ष्मण को ललकारते हुए युद्ध में आता है।
विज्ञापन

लक्ष्मण व मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध होता है। तब मेघनाथ ब्रह्म शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण पर वार कर देता है। ब्रह्म शक्ति लगते ही लक्ष्मण जी बेहोश हो जाते हैं। तब हनुमान, लक्ष्मण को उठाकर श्रीराम के पास ले जाते हैं। लक्ष्मण को इस हालत में देख श्रीराम दुखी होते हैं। तब विभीषण के बताने पर हनुमान सुषेण वैद्य को लंका से लेकर आते हैं। सुषेण वैद्य उन्हें बताते हैं कि इसका इलाज संजीवनी बूटी है। तब हनुमान गंधमादन पर्वत उठाकर लाते हैं।
विज्ञापन

इस पर्वत से वैद्या संजीवनी बूटी लेकर लक्ष्मण जी को पिलाते हैं। लक्ष्मण जी को होश आ जाता है तो भगवान श्रीराम सहित पूरी वानर सेना खुशी से झूम उठती है। मंगलवार रात रामलीला मंचन का शुभारंभ डॉ. संध्या पांचाल ने रिबन काटकर किया। इस दौरान क्लब के प्रधान डॉ. लाभ सिंह, राहुल पुंडीर, राज शर्मा, सेठपाल शर्मा, धर्मबीर राणा, चंद्रपाल कोच, यशपाल राणा, मुकेश जेलदार, प्रदीप राणा, रूपेंद्र, राजपाल, सोम पाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें