फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगह-जगह मिल रहा लार्वा, फॉगिंग की उठी मांग

Sat, 26 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश के दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जगह-जगह डेंगू का लार्वा मिल रहा है। हालांकि अभी डेंगू के मरीज नहीं है, पर लगातार मिल रहे लार्वा से आने वाले दिनों में डेंगू के केस आने की आशंका है। ऐसे में शहर से लेकर गांवों में लोग समय रहते फॉगिंग किए जाने की मांग कर रहे हैं, पर न तो नगर निगम व पालिका और न ही पंचायत स्तर पर फॉगिंग हो रही है।
वर्ष-2024 में मलेरिया के दो व डेंगू के तीन केस थे। इस साल डेंगू के पांच व मलेरिया के तीन केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गली-गली जाकर सर्वे कर रही हैं और लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रही हैं। साथ ही टीमें अभी तक 6009 सेंपल डेंगू के ले चुकी हैं। मलेरिया जांच के लिए अब तक 74 हजार 762 ब्लड स्लाइड तैयार की गई हैं, वहीं रैपिड फीवर मास सर्वे में दो लाख दस हजार 442 घर कवर किए गए हैं। साथ ही 4269 जगह लार्वा मिलने पर संबंधित को नोटिस भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि मानसून में बार-बार बारिश हो रही है। जगह-जगह जलभराव हो रहा है। कई दिन तक जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छर का लारवा हो सकता है। इससे पहले कि डेंगू-मलेरिया रोग बढ़े, उससे पहले नगर निगम को फॉगिंग शुरू कर देनी चाहिए। ताकि लोग रोगग्रस्त न हों और उनका पैसा टेस्ट व इलाज पर खर्च होने से बच पाए।
पूर्व पार्षद रामआसरा भारद्वाज ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी नगर निगम की ओर से फॉगिंग में देरी की जा रही है। फॉगिंग के लिए यही सही समय है, क्योंकि शहर में चारों ओर बारिश से जलभराव हो रहा है। इन हालात में मलेरिया-डेंगू केस आने की आशंका है। ऐसा न हो, इसलिए नगर निगम की ओर से शहर में अभी से फॉगिंग कराई जानी चाहिए।

मेयर को पत्र देकर शहर में फॉगिंग कराने सहित एंटी लार्वा गतिविधियों में सहयोग मांगा है। डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए शहर में जागरूकता व खुले स्थानों पर भरने वाले पानी की निकासी कराए जाने के बारे में भी कहा गया है। - डॉ. सुशीला सैनी, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों पर अंकुश लगाने के लिए समय रहते फॉगिंग कराई जाएगी। इस संबंध में नगर निगम अफसरों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।- सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें