फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान में सेंध लगाकर उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। तहसील के पास चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में तहसील के पास ज्योति प्रसाद बैजनाथ हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान के पीछे से दुकान के ऊपर चढ़कर मोंटी को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। लगभग चार से पांच अज्ञात लोगों ने दुकान में रखे सामान को खंगाला। चोरों ने दुकान के काउंटर के गल्ले को तोड़कर लगभग 80 हजार रुपये, 50 हजार रुपये का लैपटॉप, लाखों रुपये का हार्डवेयर का सामान चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें