फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
दुकान में लगी सेंध। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव खेड़ी लक्खा सिंह में चोरो ने शनिवार देर रात पुलिस चौकी के सामने स्थित दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी लिया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खेड़ी लक्खा सिंह में चानना मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक आशीष चानना ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना का पता उसे उस समय चला जब वह रविवार की सुबह दुकान खोलने आया। दुकान खोलने पर अंदर सामान बिखरा मिला। जब उसने जांच की तो पाया चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर आए थे।
विज्ञापन

चोर उसकी दुकान से पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। उसे करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार आशीष ने बताया कि जिस स्थान पर उसकी दुकान है, वहां डायल 112 की गाड़ी भी खड़ी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

आशीष के मुताबिक घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें