यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है। मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सत्यादेवी ने गांधी नगर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह प्रतिदिन की तरह घर का ताला लगाकर अपनी बहन के पास सोने के लिए चली गई थी। वीरवार सुबह वह वापस पहुंची तो मकान के ताले टूटे मिले। चोर मकान से दो एलईडी, सिलेंडर, सोने की झुमकी, डेढ़ तोले सोने का हार, दो अंगूठी, चांदी पजेब, पांच हजार रुपये ले गए हैं। संवाद