फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया के स्टडी वीजा के नाम पर लाखों ठगे

Mon, 18 Nov 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। युवक को ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने एसपी के आदेश पर चंडीगढ़ के वीजा सर्विस सेंटर के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
छछरौली थाना क्षेत्र के गांव मांडखेड़ी विशाल ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा, जिसमें युवक ने बताया कि वह विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहता था। करीब एक साल पहले उसके सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि वीएसएस वीजा सर्विस सेंटर सेक्टर-8 चंडीगढ़ लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन देखकर वह अपने पिता के साथ सेंटर पर पहुंच गया। वहां पर सेंटर के मालिक वारिस चौहान व मनजीत, कमल आदि मिले। वारिस चौहान ने उसे ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलाने का वादा दिया। आरोपियों ने पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 13 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए। इसके बाद कभी काॅलेज फीस के लिए तो कभी रजिस्ट्रेशन कभी एग्रीमेंट के नाम पर करीब 10 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद भी 22 अप्रैल 2024 में जब वह सेंटर पर बात करने के लिए गया तो वहां पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विशाल ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जगाधरी में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें