फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंडर-19 में लाहड़पुर और 14 में रसूलपुर विजयी

Thu, 20 Nov 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। झंडा गांव के खेल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान अंडर 19 वर्ग की कबड्डी का खिताब लाहड़पुर ने और अंडर 14 व 17 वर्ग का खिताब रसूलपुर ने जीता। लड़कियों की कबड्डी में अंडर 14 व 17 का खिताब एसएस पब्लिक स्कूल ने जीता। अंडर 19 में लाहड़पुर की टीम जीती। क्रिकेट में अंडर 17 व 19 के लड़कों के मुकाबले को राजकीय स्कूल कोटला ने जीता। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र चौधरी, युवा भाजपा नेता संदीप गुर्जर व पंकज चुघ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

खो खो में गणपति कान्वेंट स्कूल ने अंडर 14, सालेहपुर स्कूल ने अंडर 17 व 19 का खिताब साढौरा स्कूल ने जीता। खो खो की लड़कियों की स्पर्धा के अलग अलग वर्ग में सालेहपुर ने तीनों ख़िताब जीते। कबड्डी सीनियर वर्ग में डीएवी स्कूल ने ख़िताब जीता। 100 मीटर दौड़ में रसूलपुर की मनीत, चिराग व हरप्रीत ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में हरमन, दीक्षा और चाहत ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में अतुल हिमांशु सुखबीर ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की लड़कियों की दौड़ में हरमन ने पहला और जश्न ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गुरविंद्र चौधरी ने कहा कि खेलकूद के मैदान के माध्यम से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस मौके पर खेल महोत्सव के प्रभारी विक्रम सिंह, सांसद खेल महोत्सव में बतौर रेफरी धीरेन्द्र सिंह, अजय कुमार, अभिमन्यु, दीपक, सतीश झंडा, बलविंदर सिंह, राम प्रकाश, जगदीप गुप्ता, संजय मोर, प्रदीप बेनीवाल, साजिद खान, सुखबीर, विक्रम, संजीव की भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें