फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रा से छेड़खानी, तीन नामजद

Thu, 20 Nov 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ स्कूल से लौटते समय चार युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी के भाई ने उनका विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना छप्पर पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा व 16 वर्षीय बेटी राजकीय स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार को स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। स्कूल से कुछ दूरी पर गांव बदनपुरी निवासी अजय, शुभम, लवकुश ने अपने साथियों के साथ बेटे व बेटी का रास्ता रोक लिया। इन लोगों ने बेटी से छेड़खानी की। इस बात का बेटे ने विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग एकत्र हुए तो वह धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें