फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओपन काउंसलिंग में नहीं दिखा विद्यार्थियों में उत्साह

Sat, 15 Aug 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई साढौरा। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिले के लिए शुक्रवार से ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई। पहले दिन विद्यार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया, लेकिन दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में खास उत्साह नजर नहीं आया। आईटीआई में पंजीकरण के लिए तैनात स्टाफ दिनभर लगभग खाली बैठा रहा। कुछ विद्यार्थी संस्थान में पहुंचे, लेकिन दाखिले संबंधी जानकारी लेने के बाद बिना पंजीकरण कराए ही लौट गए।
ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए विभाग की ओर से ओपन काउंसलिंग का फैसला लिया गया है। इसमें विद्यार्थियों को मौके पर पंजीकरण कराने के बाद उपलब्ध सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रक्रिया पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आगे बढ़ेगी। ऐसे में वरीयता सूची में स्थान नहीं बना पाने वाले विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग में मौका मिलने की उम्मीद है। जिले की नोडल आईटीआई में तीन चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी करीब 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। नोडल संस्थान यमुनानगर में कुल 1348 सीटें हैं।
हालांकि तीसरे चरण में पोर्टल पर 1304 सीटें ही प्रदर्शित की गई थीं। मैपिंग से संबंधित कारणों के चलते 44 सीटें प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकीं। नोडल आईटीआई में अब तक 798 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैंैं।
ओपन काउंसलिंग के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों का मौके पर पंजीकरण शुरू किया गया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के बावजूद दाखिला समिति के कुछ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकें। हालांकि पहले दिन की स्थिति को देखते हुए 15 अगस्त को भी विद्यार्थियों की संख्या कम रहने की संभावना है।
16 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को अपना मेरिट कार्ड जमा कराना होगा। दोपहर दो बजे वरीयता सूची तैयार कर सीट आवंटित की जाएगी। पोर्टल पर उपलब्ध सभी रिक्त सीटों को प्रदर्शित किया जाएगा
विज्ञापन

ओपन काउंसलिंग के तहत विद्यार्थी आईटीआई में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह विद्यार्थियों के लिए अपनी पसंद की ट्रेड में दाखिला लेने का सुनहरा मौका है। 17 अगस्त से सीधी प्रक्रिया से दाखिले दिए जाएंगे। -भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, नोडल आईटीआई यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें