फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चिप्पर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 12 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


यमुनानगर। परवालो गांव स्थित बीगा प्लाईवुड प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते हुए चिप्पर मशीन की चपेट में आने से परवालो निवासी 37 वर्षीय कुरड़िया राम की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने फैक्टरी मालिक की लापरवाही का आरोप लगाया है। बूड़िया थाना पुलिस मृतक के भाई प्रदीप की शिकायत पर आरोपी फैक्ट्री मालिक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को प्रदीप ने बताया कि उसका भाई कुरड़िया राम लगभग छह माह से फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। उसके पास तीन बच्चे हैं। फैक्ट्री में मजदूरी कर वह अपने परिवार का पोषण कर रहा था। उसका भाई चिप्पर मशीन पर ऑपरेटर की नौकरी करता था। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक उसकी ड्यूटी रहती थी। रविवार को उसकी छुट्टी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छुट्टी दिन के फैक्ट्री मालिक बिंद्रा ने उसके भाई को जबरदस्ती बुलवाया। उस पर दबाव देकर चिप्पर मशीन ऑपरेट करने के लिए कहा। इसी दौरान काम करते हुए उसका भाई कुरड़िया राम चिप्पर मशीन की चपेट में आ गया। उसका दाहिना हाथ पूरी तरह से अलग हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आराेपी फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें