फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ आरोपी और सप्लायर गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। इसके बाद टीम ने नशीले पदार्थ सप्लाई करने के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि एक युवक लाजपत नगर में एक्टिवा पर सवार होकर नशा बेचरहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को एक्टिवा सहित काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी राजेश कुमार को बुलाया गया। उ
विज्ञापन

नके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपीकी पहचान लाजपत नगर निवासी जानू उर्फ जसवंत के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर पहले भी विभिन्न धाराओं में सात मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशीले पदार्थ न्यू जोगिंद्र नगर निवासी अनिल उर्फ अमली से लेकर आया था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नशा तस्करी अवैध हथियार, स्नेचिंग, लड़ाई- झगड़ा, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में सात मामले दर्ज हैं। जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें