फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल में लैब टेक्निशियन से मारपीट, दो नामजद

Sun, 11 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अग्रवाल अस्पताल में घुसकर लैब टेक्निशियन के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 28 जुलाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का आकलन करने के बाद अब मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अस्पताल संचालक डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि 27 जुलाई को उनके अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया था। अगले दिन सेक्टर-17 निवासी जितेंद्र सिंह और गुरविंद्र सिंह अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां लैब रिपोर्ट को लेकर उनकी लैब टेक्निशियन के साथ कहासुनी हो गई।
आरोप है कि आरोपियों ने लैब टेक्निशियन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद मामले की जांच की गई और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का आकलन किया गया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें