फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्षत्रिय महासभा ने किया सपा के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार को तिगरा गांव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला जलाया गया।
महासभा के अध्यक्ष गुरदीप राणा ने बताया कि राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन ने शूरवीर महाराणा सांगा का अपमान किया है। इस पर गांव-गांव जाकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की टीम द्वारा रामजी लाल व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश का पुतला जलाया जा रहा है। महासभा के सदस्यों की ओर से सांसद की सदस्यता समाप्त करने के बारे में ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत व मेवाड़ राजस्थान की वीर भूमि के शुरवीर महाराणा सांगा को संसद में गलत इतिहास बताकर अपमानित किया गया। सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा किया महाराणा सांगा का अपमान बहुत ही निंदनीय है, इसलिए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता राज्यसभा से बर्खास्त की जाए। क्षत्रिय समाज किसी भी महापुरुष का अपमान सहन नहीं करेगा। किसी ने भी इस तरह का कृत्य किया तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अग्नि विजय चौहान, नाहरपुर मंडल अध्यक्ष सोनू राणा, एडवोकेट विवेक चौहान, वीरभान चौहान, विक्रांत राणा, प्रताप सिंह, सोनू राणा, प्रदीप कश्यप, हंसराज, प्रीतम राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें