फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग की ओर से डिजिटल इंडिया पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीसीए बीएससी कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीसीए प्रथम वर्ष की कृतिका प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन की तनु और तीसरे स्थान पर बीकॉम कंप्यूटर के प्रथम वर्ष का वंश रहा।
अध्यक्षता कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप ने की। प्राचार्य डॉ. पीके वाजपेयी मुख्यातिथि रहे। प्राचार्य ने कहा कि आज डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पूरे विश्व को आपस में जोड़ दिया है। शिक्षा, विज्ञान, शोध, इंजीनियरिंग, खेल सहित कोई भी क्षेत्र हो या दैनिक जीवन की आवश्यकता हर जगह कंप्यूटर के डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आज के आधुनिक युग में डिजिटल प्लेटफार्म की कार्यप्रणाली को समझना होगा। तभी विद्यार्थी डिजिटल इंडिया के कार्यक्रम में अपना योगदान दे सकते हैं। प्रो. रणदीप ने बताया कि विद्यार्थियों ने एमएस वर्ड का प्रयोग कर डिजिटल पोस्टर बनाए और विभिन्न चित्र संकेतों व नारों से डिजिटल इंडिया की उपयोगिता बताई। विजेताओं को प्राचार्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें