फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय कुश्ती में कृष सैनी ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 14 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वर्ण पदक दिखाते खिलाड़ी कृष सैनी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। खेल स्टेडियम तेजली में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम भार वर्ग में कृष सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
फाइनल मुकाबला कृष और ऋतिक के बीच खेला गया, जिसमें कृष ने एकतरफा जीत दर्ज कर खिताब हासिल किया। मुकाबले के दौरान कृष ने अपनी तकनीक और दमखम से दर्शकों व खेल प्रेमियों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कोच साहब सिंह ने बताया कि कृष सैनी का चयन अब राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कहा कि कृष पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुका है। कृष सैनी का सपना ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें