फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिल्क माजरा टोल पर धरना देकर किसानों ने जताया रोष

Thu, 14 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मिल्क माजरा में टोल प्लाजा पर धरना देने के लिए एकत्रित किसान। संगटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे स्थित मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर नई कंपनी आने के बाद किसान कार्ड बंद कर दिए गए हैं और किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इसको लेकर बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इससे टोल प्लाजा की तीन लेन बंद रहीं।
भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि लंबे समय से किसान कार्ड के माध्यम से उन्हें टोल पर सुविधा मिलती रही है, लेकिन नई कंपनी द्वारा कार्ड मान्य न करने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप था कि टोल कर्मचारियों द्वारा उनके साथ बदतमीजी भी की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान पहले ही आर्थिक संकट और खेती से जुड़े अनेक संकटों से जूझ रहे हैं। ऐसे में टोल प्लाजा पर अनावश्यक परेशान करना गलत है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने की सूचना मिलने पर टोल प्लाजा के मैनेजर मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बातचीत की। काफी देर चली वार्ता के बाद टोल प्रबंधन ने किसानों की मांगों को मानने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मैनेजर ने आश्वासन दिया कि किसान कार्ड फिर से सुचारु रूप से चलाए जाएंगे और किसानों की गाड़ियों को सम्मानपूर्वक निकाला जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को भी किसानों के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएंगे। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। भाकियू नेताओं ने कहा कि फिलहाल प्रबंधन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया है, लेकिन यदि भविष्य में फिर से किसानों को परेशान किया गया तो संगठन दोबारा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें