संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रोफेशनल फिएस्टा कार्यक्रम हुआ। आयोजन पट्यूनिक क्लब ने किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर विज्ञान से कृष को मास्टर प्रोफेशनल फिएस्टा और एमएलएन महाविद्यालय यमुनानगर से वाणी को मिस प्रोफेशनल फिएस्टा के खिताब से सम्मानित किया गया।
दोनों प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रोफेशनल प्रस्तुति व संवाद क्षमता के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रतियोगिता में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया। मूल्यांकन में निर्णायक के रूप में कॉरपोरेट क्षेत्र से इक्विफैक्स से टीम लीड पल्लवी चौहान व एचडीएफसी बैंक से वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनीष सीकरी उपस्थित रहे।