फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेदड़ की यूनिट नंबर-2 सप्ताहभर से बंद, बिजली की बढ़ रही मांग पर उत्पादन कम

Mon, 27 May 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिसार के राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ की 600 मेगावाट की यूनिट नंबर-2 पिछले सप्ताहभर से बंद है। दोबारा इसके संचालन के लिए चीन की भी मदद ली जा रही हे, लेकिन अभी तक कुछ हल नहीं निकला है। प्लांट के स्थानीय अधिकारियों की मानें तो इसे चलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। तकनीकी समस्या क्या है, इसके लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

विदित हो कि खेदड़ में 1200 मेगावाट की दो यूनिट हैं जिसमें यूनिट नंबर-1 व 2, 600-600 मेगावाट की है। यदि दोनों यूनिटें चलें तो रोजाना करीब 10 करोड़ की बिजली का उत्पादन होता है। ऐसे में एक यूनिट बंद होने से सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। जबकि यूनिट नंबर-1 से भी पहले की अपेक्षा उत्पादन कम (366 मेगावाट) हो रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पानीपत थर्मल पावर प्लांट व यमुनानगर दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट से भी कम बिजली उत्पादन हो रहा है। पानीपत के थर्मल की तीनों यूनिट, 6,7 व 8 की 710 मेगावाट प्लांट में से 535 मेगावाट, जबकि यमुनानगर में 600 मेगावाट से 342 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन हो रहा है, यानी 2510 मेगावाट के तीनों प्लांटों से 1246 मेगावाट ही उत्पादन हो पा रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में हरियाणा बिजली उत्पादन निगम (एचपीजीसीएल), हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) कंपनियां बिजली उत्पादन और सप्लाई करती हैं। पूरे हरियाणा की 10 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति की क्षमता है, लेकिन मौजूदा समय में हरियाणा में 7276 मेगावाट बिजली उपलब्ध हो पा रही है। जबकि आने वाले दिनों में प्रदेश में 12 हजार मेगावाट तक बिजली की आवश्यकता होगी। संवाद
विज्ञापन

किस प्लांट से कितना बिजली उत्पादन
पानीपत थर्मल पावर प्लांट

यूनिट मेगावाट

यूनिट–6 (210) 171
यूनिट–7(250) 186

यूनिट–8(250) 178
यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट

यूनिट मेगावाट
यूनिट–1(300) 169
यूनिट–2(300) 173
राजीव गांधी खेदड़ थर्मल पावर प्लांट

यूनिट मेगावाट
यूनिट–1(600) 366

यूनिट–2(600) 0
खेदड़ थर्मल प्लांट में यूनिट नंबर-2 चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए विशेषज्ञों की टीम का प्रबंध किया जा रहा है। उम्मीद है जल्द ही यूनिट संचालित हो सकेगी। - अमोद जिंदल, चीफ इंजीनियर, खेदड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें