फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रात में बिजली खपत के साथ बढ़े फॉल्ट

Mon, 27 May 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौतपा में गर्मी भी भीषण होती जा रही है। इससे बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक लोड दिन के बजाय रात में ज्यादा बढ़ रहा है। रात के समय घरों के लगभग सभी एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज आदि चलते हैं। बिजली उपकरण एक साथ चलने से लोड भी बढ़ जाता है।
वहीं बिजली बंद होने व ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने, तारों के टूटने की शिकायतें भी बढ़ती जा रही है। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए बिजली निगम ने सभी एसडीओ को भी मैदान में उतार दिया है। इसके लिए एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी एसडीओ लोगों की आ रही शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही यदि कहीं पर बिजली संबंधित कोई दिक्कत है तो उसे भी दूर कराने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

गर्मी व लगातार पावर सप्लाई के कारण बिजली की तारें गर्म होकर टूट रही हैं। रोजाना फोन, सोशल मीडिया साइट एक्स, टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से हजारों शिकायतें बिजली निगम के अधिकारियों के पास आ रही हैं। बिजली निगम के एबीटी कंट्रोल रूम में लोगों के फोन लगातार घनघनाते रहते हैं। जिले में बिजली उपभोक्ताओं की कुल संख्या 442405 है। जिनमें कमर्शियल कनेक्शन 50308, घरेलू कनेक्शन 306161, औद्योगिक 8369 और किसानों के ट्यूबवेल के 37648 कनेक्शन हैं।
कूलर, एसी की बढ़ी मांग
गर्मी अधिक होने के साथ ही बाजार में कूलर व एसी की मांग काफी बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर खरीद रहे हैं। बाजार में बजट के हिसाब से वाटर कूलर मौजूद हैं। दुकानदार शिव कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अब बाजार में आइस वाले वाटर कूलर भी आ गए हैं। इनके ऊपरी हिस्से में आइस रखी जाती है। जिसमें से ठंडा पानी कूलर की जाली तक जाता है। इसकी कीमत सामान्य कूलर की अपेक्षा करीब एक हजार रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन

एसडीओ की 30 जून तक ड्यूटी : एसई
बिजली निगम के एसई जेसी शर्मा ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली निगम द्वारा एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है। अब लोग रात 10 बजे से प्रातः चार बजे तक मोबाइल नंबर 9355965123 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। एसडीओ की ड्यूटी एबीटी कंट्रोल रूम नंबर एक, कंट्रोल रूम इंडस्ट्रियल एरिया, कंट्रोल रूम रादौर, जगाधरी, जोड़ियां, छछरौली, प्रतापनगर, सब अर्बन/सब-डिविजन जगाधरी, आइटीआई यमुनानगर, मॉडल टाउन यमुनानगर, साढौरा, बिलासपुर, सरस्वतीनगर के कंट्रोल रूम में लगाई गई है। एसडीओ की ड्यूटी 20 मई से 30 जून तक रहेगी। उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए बिजली सुविधा केंद्र यमुनानगर में मोबाइल नंबर 9315609640, बिजली सुविधा केंद्र मॉडल टाउन के लिए 7027974122, बिजली सुविधा केंद्र जगाधरी 9315699787, 9315699793 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें