गांव रादौरी में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य। आयोजक
- फोटो : सीएम योगी आदित्यानाथ की बैठक में मौजूद फिरोजाबाद के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी। स्रोतः भाजपा
रादौर। गांव रादौरी में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खंडवा व रादौरी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों की टीमों के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ। इसमें खंडवा टीम ने रादौरी टीम को चार रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में युवा कांग्रेसी नेता उमेश बुबका मुख्यातिथि रहे। उन्होंने रिबन काट और खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस दौरान बुबका ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रेरित करती हैं। इससे नए खिलाड़ी और प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में अपना ध्यान देना चाहिए।
खेलों से युवा खंड, जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की सेवा करते हैं। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि उमेश बुबका को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्पर्धा में विक्रांत कांबोज, छवि शर्मा, विकाश, हर्ष शर्मा, इंद्रजीत, राजिंद्र, प्रदीप, गौरव कांबोज सहित अन्य उपस्थित रहे।